बकरी चोरी का विरोध किया तो मारपीट, गला दबाया और लूटपाट; एक आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के प्रयास का विरोध करने पर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया. आरोपियों ने जातिसूचक गाली-गलौज की, लूटपाट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Goat Theft Case: थाना क्षेत्र में बकरी चोरी का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

बकरी ले जाने का किया गया था प्रयास

पीड़ित प्रभु राम, निवासी पिड़ारी गांव (इनरवा थाना क्षेत्र) ने मैनाटांड़ थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 4 जून को पदमौल चौक के पास नहर किनारे बकरी चराने के दौरान तीन लोगों ने उनकी बकरी पकड़कर ले जाने का प्रयास किया.

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट, गाली-गलौज और लूट का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित के साथ जातिसूचक गालियां दीं, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उनके पास से 500 रुपये नकद तथा गले में पहनी सोने की हनुमान जी की माला छीन ली.

आरोप है कि घटना के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

मामले में कार्रवाई करते हुए मैनाटांड़ पुलिस ने नामजद आरोपी शेख सलमान को गिरफ्तार कर लिया है.

थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >