ABVP स्थापना दिवस पर छात्राओं की लेखन प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला सम्मान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बेतिया में 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

Bettiah News: अखिलअभाविप के स्थापना दिवस पर लेखन प्रतियोगिता, 300 छात्राओं ने लिया भाग भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई लौरिया की ओर से 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बागड़ कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र की करीब 300 छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.

Lauriya News: दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व अधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद कुमार, अभाविप के प्रांत संयोजक सुजीत मिश्रा, सफदर हुसैन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुमार, नगर सह मंत्री विकास सोनी, मुकेश गुप्ता एवं प्रियेश गौतम ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया.

छात्राओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

राजस्व अधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल और थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने छात्राओं को स्वच्छता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. अभाविप के प्रांत संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा कि संगठन छात्र शक्ति को राष्ट्रशक्ति मानते हुए पिछले 78 वर्षों से शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है. प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुमार ने भी छात्र हित और समाज हित में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला.

इन छात्राओं ने हासिल किया स्थान

लेखन प्रतियोगिता में सकीना खातून ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय तथा प्रियदर्शनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, अर्चना यादव, माधवी कुमारी और कृतिका कुमारी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में विजय प्रसाद, पूजा, शबनम, वंदना, डॉ. अरुण कुमार, निराला, जनार्दन राम सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और अभाविप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: वन विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल, JCB में आग, ग्रामीणों और विभाग के आरोप आमने-सामने छह घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >