28 करोड़ के लागत से बनेगा बगहा अनुमंडलीय अस्पताल का नया भवन, टेंडर हुआ प्रकाशित

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील कुमार ने बताया है कि मैंने बीते अगस्त माह में बिहार के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव से मिलकर वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पत्र दिया था.

बगहा. वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील कुमार ने बताया है कि मैंने बीते अगस्त माह में बिहार के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव से मिलकर वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पत्र दिया था. इन मांगों में अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के नए भवन निर्माण में हो रही देरी को लेकर भी एक पत्र दिया था. पुन: पिछले महीने भी पटना में स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इन मांगों की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया था. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र दिया था. जिनके आलोक में अनुमंडलीय अस्पताल में शव वाहन की मांग को पहले ही पूरा किया गया था. आज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए भी 28 करोड़ की निविदा प्रकाशित कर दी गयी. इसकी प्रगति को लेकर सरकार के अवर सचिव स्वास्थ्य विभाग ने मुझे अपने पत्रांक 584/10 दिनांक 25 अप्रैल 25 द्वारा भी सूचित किया है. जिसके लिए मैं उन्हें और नीतीश सरकार को धन्यवाद देता हूं. मैं नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल और सेमरा रेफरल अस्पताल सहित अन्य विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर भी आशान्वित हूं. वाल्मीकिनगर सांसद ने आगे कहा कि मेरी कोशिश रहती है कि समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के लिए ईमानदार प्रयास किया जाए. सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने स्तर से प्रयास करते हैं. मेरी भी कोशिश रहती है कि जो कुछ भी अवरोध है उसे दूर किया जाए. मैं तो अपनी बात संसद में ही रखूंगा. बिहार सरकार के स्तर से होने वाले कामों के लिए मैं विधानसभा या विधान परिषद में तो आवाज उठा नहीं सकता तो मेरी कोशिश रहती है कि विभागीय मंत्रियों या मुख्यमंत्री से मिलकर जनता का काम करा सकूं और योजनाओं को धरातल पर ला सकूं. वहीं पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश राम, जदयू नेता जयेंद्र सिंह, पशुपतिनाथ गुप्ता, राकेश सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, उमाशंकर पटेल, मो. निजामुद्दीन, अशोक पटेल, मुन्ना सिंह, विनोद उरांव, निवेदिता मिश्रा, इजहार सिद्दीकी आदि नेताओं ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के भवन निर्माण के लिए निविदा जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और सांसद सुनील कुमार सहित बिहार सरकार को धन्यवाद दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >