पिकअप के ठोकर से एक बाइक सवार की हुई मौत, एक घायल

गुरुवार को सुबह पडरौना -पनियहवा मार्ग पर बाइक एवं पिकअप में हुई टक्कर से प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचायत के बेलवनिया गांव निवासी सीताराम कुशवाहा की मौत हो गई.

भितहा. गुरुवार को सुबह पडरौना -पनियहवा मार्ग पर बाइक एवं पिकअप में हुई टक्कर से प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचायत के बेलवनिया गांव निवासी सीताराम कुशवाहा की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक गंभीर रूप घायल हो गया. बताया जाता है सीताराम कुशवाहा गुरुवार को सुबह अपने बड़े दामाद के साथ बाईक पर सवार होकर इलाज कराने जा रहे थे. इस क्रम में पडरौना-पनियहवा मार्ग पर मैला नगरी गांव के आस पास तेज गति से आ रही एक पिकअप ने ठोकर मार दिया. जिसमें सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई. और बाइक चालक उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पडरौना पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल रविन्द्र नगर धूस भेज दिया. वहीं घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा.घटना की सूचना मिलते ही परिवार जनों में चीख पुकार मच गया.उनकी पत्नी एवं उनकी बेटी रोते रोते अचेत हो जा रही थी.विदित हो कि मृतक की सिर्फ तीन लड़कियां नहीं थी. सभी लड़कियों की शादी वे कर चुके थे.दो लड़कियां अपने ससुराल में रहती है और उनकी सबसे छोटी लड़की अपने पति के साथ अपनी मां बाप के सेवा के लिए मायके में ही रहती है.समाचार लिखे जाने तक शव मृतक के गांव नहीं पहुंच था.उक्त घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >