24 घंटे में एक कुर्की समेत 52 मामलों का निष्पादन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थाने की पुलिस ने अलग-अलग कांडों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थाने की पुलिस ने अलग-अलग कांडों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने 51 वारंटों तथा एक कुर्की का निष्पादन किया है. वही अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाने की पुलिस ने कुल 293 वाहनों की जांच के उपरांत 52 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस दौरान करीब सात लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वहीं शराब तस्करों व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >