Bettiah: 24 घंटा में 44 वारंटों का हुआ निष्पादन, वाहन जांच में 2.38 लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना

पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में 44 वारंटों का निष्पादन करते हुए विभिन्न कांड में 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में 44 वारंटों का निष्पादन करते हुए विभिन्न कांड में 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. जबकि अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच में पुलिस ने 2 लाख 38 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाई है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी ने बताया कि चौतरवा थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वही 2 लीटर देसी शराब व एक बाइक जब्त किया गया है. बगहा थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस प्रकार पुलिस ने कुल 44 वारंटों का निष्पादन किया हैं. जिसमें 16 जमानतीय एवं 28 अजमानतीय शामिल है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा द्वारा 7 हजार, पुलिस निरीक्षक अंचल बगहा द्वारा 19 हजार, पुलिस निरीक्षक अंचल धनहा द्वारा 29 हजार, पुलिस निरीक्षक अंचल रामनगर द्वारा 3 हजार, बगहा थाना द्वारा 4 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 7 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 21 हजार, पटखौली थाना द्वारा 6 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 1 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3 हजार, नदी थाना द्वारा 3 हजार, धनहा थाना द्वारा 11 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 9 हजार, भितहा थाना द्वारा 3 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 11 हजार, गोबर्धना थाना द्वारा 6 हजार, चिउटाहा थाना द्वारा 5 हजार, ठकराहा थाना द्वारा 6 हजार, पिपरासी थाना द्वारा 1 हजार, यातायात थाना द्वारा 47,500 रुपये समेत कुल 2 लाख 38 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >