27.5 लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना की द्वारा शराब व तस्करों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना की द्वारा शराब व तस्करों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार की शाम पीएसआई आशीष रंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बनहवा टोला से 27.5 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बनहवा टोला निवासी मुरारी कुमार के घर छापेमारी कर लगभग 27.5 लीटर देसी शराब के साथ उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि सूचना सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति अपने घर से शराब का कारोबार करता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 48/25 दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गाली गलौज कर रहा शराबी गिरफ्तार रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नशे में धुत होकर हल्ला करते एक शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि नगर के चीनी मिल के कर्मी राजकुमार सिंह के लिखित शिकायत पर पुलिस ने नशे में धुत एक शराबी को गाली गलौज करते गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान मुड़ीला निवासी जुमराज मियां के रूप में हुई है. जिसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार रामनगर. स्थानीय पुलिस ने भावल गांव के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस के पास कांड संख्या 80/25 दर्ज है. साथ ही न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इसमें एक अभियुक्त की पहचान भावल गांव निवासी प्रवेश मांझी उर्फ बहिरा के रूप में हुई. साथ ही वारंटी की पहचान वीरेंद्र महतो के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >