नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंजुआ चौक पर अज्ञात चोरों ने इंदुसिंड बैंक के सीएसपी सेंटर का ताला तोड़कर 2 लाख 65 हजार रुपये की चोरी कर ली है. सीएसपी संचालक अभिषेक राज ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि मंगलवार रात सीएसपी बंद कर घर चले गए थे. सेंटर में 2 लाख 65 हजार रुपये रखे थे. बुधवार सुबह 7 बजे जब पहुंचे तो ताला टूटा मिला. अंदर सारा सामान बिखरा था. गल्ले में रखे रुपये गायब थे. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
