विशेष विकास शिविर में विभिन्न पंचायतों से 1303 आवेदन हुए प्राप्त

विशेष शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का समय से निष्पादन नहीं होने पर बगहा एक बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की है एवं सभी कर्मियों को 24 घंटे के अंदर प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन का निर्देश दिया है.

बगहा. विशेष शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का समय से निष्पादन नहीं होने पर बगहा एक बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की है एवं सभी कर्मियों को 24 घंटे के अंदर प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन का निर्देश दिया है. प्रखंड बगहा एक सभागार भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में बगहा एक बीडीओ प्रदीप कुमार ने पंचायत वार विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से प्रखंड के विभिन्न पंचायत के दलित एवं महादलित बस्तियों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विशेष विकास शिविर के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अब तक 1303 आवेदन प्राप्त हुए हैं. लेकिन विकास मित्रों एवं संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा मात्र 26 प्रतिशत अर्थात 203 आवेदनों का ही निष्पादन किया गया है. जिस पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाया. साथ ही साथ 24 घंटे के अंदर लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को विशेष विकास शिविर की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने बताया कि विशेष विकास शिविर के कार्य में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव, लोहिया स्वच्छ मिशन के संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >