112 पुलिस पदाधिकारी हुए निलंबित

अद्योहस्ताक्षरी के मोबाइल पर राजकुमार दास, पिता-मानिक चंद्र दास, सा-.एनपीसी कॉलोनी वाल्मीकि नगर थाना बाल्मीकि नगर जिला प चम्पारण, बगहा द्वारा कॉल कर बताया गया कि घर में विवाद को लेकर मेरे लड़के ने डायल-112 को कॉल कर बुलाया.

बगहा. अद्योहस्ताक्षरी के मोबाइल पर राजकुमार दास, पिता-मानिक चंद्र दास, सा-.एनपीसी कॉलोनी वाल्मीकि नगर थाना बाल्मीकि नगर जिला प चम्पारण, बगहा द्वारा कॉल कर बताया गया कि घर में विवाद को लेकर मेरे लड़के ने डायल-112 को कॉल कर बुलाया. डायल-112 के पदाधिकारी आये एवं पूछताछ के दौरान पास में रखे लाठी से 4-5 लाठी मेरे पैर पर मारा. जिसकी जांच पुनि-सह-थानाध्यक्ष बाल्मीकिनगर थाना द्वारा कराया गया. जांच के उपरांत सत्य पाते हुये बाल्मीकिनगर थाना डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी सअनि बंशीधर प्रसाद को निलंबित किया गया है. उक्त जानकारी बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >