बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, प्रखंड के सभी गांवों में 11 घंटे बिजली गुल, छात्र परेशान

पश्चिमी चंपारण के नौतन प्रखंड में भारी बारिश और वज्रपात के कारण गुरुवार मध्य रात्रि से शुक्रवार सुबह तक 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे मोबाइल डिस्चार्ज होने से छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हुई और पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई.

Nautan Power Outage: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड के सभी गांवों में गुरुवार की मध्य रात्रि हुई मूसलाधार बारिश और वज्रपात के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई.आकाशीय चमक और तेज गरज के साथ शुरू हुई इस प्राकृतिक आपदा ने विद्युत उपकेंद्र की पूरी व्यवस्था को हिलाकर रख दिया.गुरुवार रात से शुरू हुआ यह ब्लैकआउट शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक जारी रहा.जिससे उमस भरी गर्मी के बीच उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ़ गईं.करीब 11 घंटे तक लगातार बिजली गायब रहने के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई.

मोबाइल डिस्चार्ज होने से ऑनलाइन पढ़ाई ठप, बढ़ी मुसीबत

बिजली गुल होने से सबसे ज्यादा समस्या उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने में उठानी पड़ी.प्रखंड के लगभग सभी गांवों में सुबह तक अधिकांश मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए.जिससे लोगों का आपसी संपर्क तो प्रभावित हुआ ही.साथ ही सबसे बड़ा झटका उन छात्र-छात्राओं को लगा जो डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं.मोबाइल बंद होने के कारण छात्रों का पठन-पाठन पूरी तरह ठप रहा.इसके अलावा गांवों में पानी की मोटरों का संचालन बंद रहने से सुबह के समय पेयजल का संकट भी गहरा गया.

बरवत में 33 केवी लाइन के छह इंसुलेटर जले, मरम्मत जारी 

इस गंभीर समस्या के संबंध में बिजली विभाग के पश्चिमी डिवीजन के एसडीओ विवेक कुमार ने बताया कि भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण बरवत में 33 हजार (33KV) मेन लाइन के पोल पर लगे छह स्टीलेटर (इंसुलेटर) पूरी तरह जल गए हैं.इस बड़े फॉल्ट की वजह से ही पूरे नौतन प्रखंड की बिजली सेवा अचानक बंद हो गई थी.उन्होंने बताया कि विभाग के लाइनमैन और इलेक्ट्रीशियन की टीम को तुरंत काम पर लगाया गया है.और इस खराब यंत्र की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है.मरम्मत कार्य पूरा होते ही सभी प्रभावित गांवों में बिजली सेवा तत्काल शुरू कर दिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >