100 महिलाएं ने भरी माई बहिन योजना का फार्म

बगहा पुलिस जिला के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह के दिशा निर्देश पर शहर के वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गयी.

बगहा. बगहा पुलिस जिला के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह के दिशा निर्देश पर शहर के वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गयी. इस दौरान की बहुप्रतीक्षित योजना माई बहिन योजना के प्रचार प्रसार 100 महिलाएं ने फार्म भरी और क्रियान्वयन हेतु अधिक से अधिक लोगों के बीच संगोष्ठी और कार्यक्रम किए. इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और माई बहन योजना को धरातल पर लाने हेतु कांग्रेस नेता उमेश गुप्ता भी शिरकत किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच माई बहिन योजना के बारे में बताया तथा जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर कांग्रेस नेता ने बताया कि जिले के बगहा विधानसभा में कॉपी, कलम तथा अन्य सामान का वितरण किया गया. वही राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में माई बहन योजना हेतु संकल्पित किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस नेता उमेश गुप्ता के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा प्रभारी प्रिंस लिंगन, वार्ड पार्षद मदन यादव, ललिता देवी, सुरेश चौधरी, बृझन राम, रुखमाणी देवी, संख्या देवी, चिंतामणि देवी, गायत्री देवी और समर्थक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >