Bettiah : गंडक बराज से छोड़ा गया 1.71 लाख क्यूसेक पानी

गंडक बराज वाल्मीकिनगर से सोमवार की शाम समाचार प्रेषण तक लगभग 1 लाख 71 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया.

वाल्मीकिनगर.

गंडक बराज वाल्मीकिनगर से सोमवार की शाम समाचार प्रेषण तक लगभग 1 लाख 71 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया. इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की आशंका बढ़ चली है. गंडक बराज के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह की मानें तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे दो दिन से लगातार रुक-रुक कर बारिश से जलस्तर बढ़ने लगा है. जलस्तर की और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. सोमवार की देर शाम तक जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार की देर शाम तक पानी 2 लाख क्यूसेक के पार जा सकता है. बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अभियंता ने बताया कि गंडक बराज के सभी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी गेट खोल दिए गए हैं. गेटों के साथ जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. बता दें कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण वन क्षेत्र में कटाव होना शुरू गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >