Bettiah News: बहन की ननद से प्रेम करना पड़ा भारी, जीजा के भाई ने चाकू से गोदकर की हत्या

Bettiah News: बेतिया में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. युवक की हत्या उसके जीजा के भाई ने ही की है. पुलिस ने छानबीन कर मामले में खुलासा किया है.

Bettiah News: बेतिया में चाकू से गर्दन रेत कर एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद जिला पुलिस ने इस मामले को लेकर छानबीन शुरू की और घटना के महज पांच घंटे के भीतर ही इस मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि जिस जीजा के भाई के साथ वह युवक घर से निकला था वही उसका हत्यारोपी निकला.

जीजा के भाई ने की हत्या

मामले को लेकर बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मृतक का हत्या उसी के जीजा के भाई ने चाकू गोद कर की है. हत्या करने के बाद मनगढ़ंत कहानी बना कर दूसरे को हत्यारोपी बता रहे थे, लेकिन जब जिला पुलिस ने मामले की छानबीन की तो अलग ही बात सामने आई. 

ALSO READ: Bihar Farmers News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार में डीएपी की टेंशन हुई दूर

मेघायल में नौकरी करता था सौरभ

हत्या के बाद बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर एफएसएल,  डॉग स्क्वायड और टेक्नीकल टीम की मदद से और घटनास्थल के रास्ते मे लगे कई सीसीटीवी को खंगाला गया.  इसी सीसीटीवी से हत्या का सुराग मिला. पुलिस ने जब गहन पूछताछ की तो वह हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया और हत्या मे प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुज का मृतक की छोटी बहन से अफेयर था. अनुज उससे शादी करना चाहता था. इसी बात का सौरभ विरोध कर रहा था. इसलिए साजिश के तहत उसने घटना को अंजाम दिया. सौरभ मेघालय में पोस्ट ऑफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >