गढ़पुरा में गला रेतकर युवक की हत्या, दो लोग हिरासत में

गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही पंचायत के कनौसी गांव के युवक का गला रेता शव शुक्रवार करीब दस बजे दिन को कांवर बहियार से बरामद किया गया.

गढ़पुरा. गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही पंचायत के कनौसी गांव के युवक का गला रेता शव शुक्रवार करीब दस बजे दिन को कांवर बहियार से बरामद किया गया. मृत युवक की पहचान कनौसी वार्ड 03 निवासी स्व वशिष्ठ सिंह का करीब 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल के रूप में की गई है. मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था जो होम ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण किया करता था. जिसका शादी पिछले वर्ष मार्च महीना में हुआ था. घटना के संबंध में मृतक के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार दिन में मेरा भाई बाइक से मुझे घर पहुंचाया था और वह ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर घर से निकला था. अंतिम ट्यूशन कनौसी में पदुम महतो के घर पढ़ाने गया था. पदुम महतो ने बताया कि उसको किसी का फोन आया तो धर्मेंद्र ने मनिकपुर में भी ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर करीब साढ़े पांच और छह बजे के बीच कनौसी स्थित मेरे घर से निकले और वापस घर नही लौटे. मृतक के भाई ने बताया कि वह 8 से 8:30 बजे रात तक घर लौट आता था. उसके नहीं लौटने पर हम लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया तो उसका फोन बंद पाया गया. कई बार प्रयास किया लेकिन फोन नहीं लगा. इसके बाद उसे ढूंढने के लिए मनिकपुर गांव के तरफ निकला तो बीरेंची राम जो शराब भी बेचा करता है उसको पूछा तो उसने बताया कि शाम में मेरे यहां चार लड़का बैठकर शराब पिया था. वापस में सबको कुछ बकझक भी हुआ था. उसके बाद एक ही बाइक पर चारो युवक बैठकर कहीं निकल गया. इसके बावजूद भी मृतक का भाई रविंद्र कुमार ने उसे खोजने का भरपूर प्रयास किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका. शुक्रवार करीब दस सुबह सकड़ा गाँव से आगे श्रीपुर गाछी से नीचे बहियार में एक शव होने की जानकारी मिली. घटनास्थल पर पहुंचे तो काला शर्ट और पेट में खेत में पड़ा मेरे भाई का ही शव था जिसका गला रहता हुआ पाया गया. बताया गया कि घटना के बाद से ही मृतक का मोबाइल एवं उसका बाइक भी गायब है. घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है इसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही है.

सीमा विवाद में कई घंटे तक नहीं उठा शव

थाना के सीमा विवाद को लेकर कई घंटे तक मामला उलझा रहा. इसे सुलझाने के लिए घटनास्थल पर गढ़पुरा सीओ राजन कुमार, छौड़ाही सीओ चंद्र प्रकाश, गढ़पुरा अंचल, चेरियाबरियरपुर अंचल एवं छौड़ाही अंचल अमीन को भी कड़ा मशक्कत करना पड़ा. सभी अमीन अपने-अपने नक्शा निकालकर सीमा विवाद को सुलझाने का भरपूर प्रयास कर रहे थे. कोई इस क्षेत्र को गढ़पुरा थाना का क्षेत्र मानते थे तो कोई इसे छौड़ाही तो कोई चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र का मामला बता रहे थे. इसको लेकर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार एवं मंझौल डीएसपी नवीन कुमार को भी खूब माथा पच्ची करना पड़ा. बाद में इस मामले को छौड़ाही थाना पुलिस को दिया गया. फिर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल एकत्र किया एवं छौड़ाही थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. इधर मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों के द्वारा जिस तरह का आवेदन दिया जाएगा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इधर इस मामले को लेकर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, गढ़पुरा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, मंझौल थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >