साहेबपुरकमाल में फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद

थाना क्षेत्र के फुलमलिक गांव मे पुलिस ने फंदा में लटका एक युवक का शव बरामद किया है.

साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के फुलमलिक गांव मे पुलिस ने फंदा में लटका एक युवक का शव बरामद किया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय भेज दिया. मृतक की पहचान फुलमलिक पँचायत के वार्ड 4 निवासी सत्येंद्र सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है.बताया जाता है कि मिथुन कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी .उसे एक बच्चा भी है.पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके में थी और मंगलवार को उसकी मां घर मे खाना बना रही थी.तभी मिथुन कुमार घर को अंदर से बंद कर लिया और गला में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया.कुछ देर बाद जब उसकी मां ने घर के दरबाजा अंदर से बंद पाया तो घबरा गई और आस पास के लोगों की इसकी जानकारी दी.लोगों ने खिड़की के छेद से झांक कर देखा तो वह फंदा में लटका था.तुरत इसकी सूचना पुलिस को दिया जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरबाजा तोड़कर शव को फंदा से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.घटना की सूचना मिलते ही मिथुन की पत्नी अर्चना कुमारी भी पहुंच गई है और थाना में आवेदन देकर आत्म हत्या का मामला दर्ज कराया है.पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >