Begusarai News : पति की हत्या में पत्नी, ससुर समेत तीन धराये

बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नौ शकरपुरा निवासी 28 वर्षीय राजा सहनी की हत्या के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने पत्नी और ससुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

बखरी. बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नौ शकरपुरा निवासी 28 वर्षीय राजा सहनी की हत्या के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने पत्नी और ससुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. समस्तीपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी. जानकारी के अनुसार, हलई थाना क्षेत्र के लरुआ चौर स्थित सरसों के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गयी. हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून लगा बांस वाला बल्ला तथा अन्य साक्ष्य बरामद किये. राजा के मामा रामदयाल सहनी के द्वारा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगने के बाद पटोरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने आरोपित पत्नी गुड़िया कुमारी, ससुर महावीर सहनी तथा सूर्या सहनी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सूर्या सहनी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उन्होंने राजा को दादनपुर बुलाकर खिला-पिला कर मोटरसाइकिल से लरुआ चौर ले जाकर गला दबा कर और लाठी से मारपीट कर हत्या की. सूर्या की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी. हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, एसआइ नितुन कुमार, स्वेता कुमारी और थाना पुलिस बल ने मामले के उद्भेदन में अहम भूमिका निभायी. मृतक राजा अपनी पत्नी से अनबन के कारण मायके में रह रहे थे और विदा लेने दादनपुर गये थे. इसी विवाद में उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या की योजना बनायी और उसे अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >