विद्यालय स्थानांतरण की खबर से ग्रामीणों ने बीइओ को बनाया बंधक

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तकिया पंचायत के मध्य विद्यालय तेयाय से कक्षा छह, सात व आठ के स्थानांतरण होने की खबर मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला.

भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तकिया पंचायत के मध्य विद्यालय तेयाय से कक्षा छह, सात व आठ के स्थानांतरण होने की खबर मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. मंगलवार को सुबह सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय तेयाय के मुख्य द्वार में ताला लटका कर तेयाय-दादपुर पथ पर बैठ कर घंटो भर बबाल काटा. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. इस दौरान तकिया मुखिया सोनू तांती ने बताया कि हमलोगों को सूचना मिली है कि मध्य विद्यालय तेयाय से कक्षा छह, सात व आठ को उच्च विद्यालय तेयाय में स्थानांतरण किया जा रहा है, जिससे तेयाय के बच्चों के लिए सुविधाजनक नहीं है. उन्होंने बताया कि तेयाय के बच्चे के लिए रेलवे गुमटी पार करके उच्च विद्यालय तेयाय जाना किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देने जैसी बात है.

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के तेयाय मध्य विद्यालय का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा

विदित हो कि ग्रामीणों के द्वारा घंटो भर हो हंगामा करने के बाद पहुंचे प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय मालाकार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना कर जमकर हो हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर घंटो भर डटे रहे. इस दौरान पूर्व मुखिया रामबाबू तांती, पूर्व पंसस सुनीता चौधरी, पंसस प्रतिनिधि विपिन चौधरी, भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह नव मनोनीत बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी, विद्यालय शिक्षा समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष मणिकांत चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी के आने के मांगो को लेकर घंटो भर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को बंधक बना कर रखे. आक्रोशित ग्रामीणों को प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी विजय मालाकार के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर धरना को समाप्त करवाते हुए उन्होंने आश्वासन देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत उच्च विद्यालय तेयाय को चयनित किया गया है, इसलिए बगल के मध्य विद्यालय को पीएमश्री विद्यालय में स्थानांतरण करना है, इसके लिए अभी प्रस्ताव आया है, वरीय पदाधिकारी के जांच के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के हितों को देखते हुए आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >