अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

पंचवीर निवासी 72 वर्षीय वृद्ध महिला सबिया खातून की निर्मम हत्या के विरोध में पंचवीर युवा संघर्ष मोर्चा पंचवीर के बैनर तले ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.

साहेबपुरकमाल. पंचवीर निवासी 72 वर्षीय वृद्ध महिला सबिया खातून की निर्मम हत्या के विरोध में पंचवीर युवा संघर्ष मोर्चा पंचवीर के बैनर तले ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने थाना का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को मांग पत्र सौंपा. प्रदर्शकारियों ने सबिया खातून के हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करो और त्वरित विचारण के माध्यम से दोषी को फांसी की सजा दो का नारा बुलंद किया. विशाल धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक गरीब और निः सहाय वृद्ध महिला की जिस निर्मम तरीक़े से हत्या की गयी है वह दरिंदगी है और उस दरिंदों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये. वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने इस हत्याकांड में छह लोगों को नामजद कर दो महिला आरोपी को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन हत्या के नौ दिन बाद भी इस कांड के मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जो पुलिस की शिथिलता है. जो काफी दुखद और निंदनीय है. धरना के अंत में एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिलकर एक मांगपत्र समर्पित किया. जिसमे थाना कांड सं 141/25 के सभी आरोपियों को अबिलंब गिरफ्तार करने, आरोपियों को त्वरित विचारण के माध्यम से सजा दिलाने, इस कांड में साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस की शिथिलता संदेह पैदा कर रहा है, इसलिए पुलिस की भूमिका की जांच करने और निश्चित समय सीमा के अंदर कार्रवाई कराना सुनिश्चित करने की मांग की गयी. साथ ही मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पंचवीर युवा संघर्ष मोर्चा अपना आंदोलन और तेज करने की चेताबनी भी दिया .इस मौके पर भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के निदेशक शाहिद इकबाल अतहर, अध्यक्ष मो हसन, बालेश्वर आजाद,शंभु सिंह, रविकांत सिंह, वाहिद हुसैन, मौलाना मोअज्जम, रामप्रवेश कुमार, मो नाजिस, पूर्व मुखिया नंदकिशोर प्रसाद सुमन, पूर्व मुखिया ललिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि मो नासीर उद्दीन, मो माजिद, मो नाजिम, मो सरवर, अंजर, दानिश, मो रहमान, मो इंजमाम सहित सैकड़ों महिला और पुरूष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >