बेमौसम बारिश से आम व लीची को नुकसान, झील में तब्दील हुईं सड़कें

बुधवार की देर शाम बेमौसम बारिश होने और तेज हवा के कारण आम व लीची की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है.

बेगूसराय/भगवानपुर . बुधवार की देर शाम बेमौसम बारिश होने और तेज हवा के कारण आम व लीची की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है. 25 से 30 प्रतिशत आम व लीची के फल पेड़ से टूटकर नीचे गिर गये. जिससे किसानों में मायूसी देखी जा रही है. किसानों का कहनाहै कि गेहूं की कटनी के समय में बेमौसम बारिश ने जहां गेहमं की फसलों को नुकसान पहुंचाया था वहीं इस बार की बेमौसम बारिश ने आम व लीची की फसलों को प्रभावित किया है. भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को देर शाम हुए तेज हवा के साथ बारिश के कारण लोगों को जहां गर्मियों से राहत मिली. वहीं क्षेत्र के कई ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताते चलें कि हल्की बारिश होने के बाद भी हरिचक चौक से कविया जाने वाली पथ, संजात बाजार से संजात गांव जाने वाली पथ व बनवारीपुर बाजार के मुख्य पथ पर जलजमाव की समस्या से स्थानीय दुकानदारों सहित राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण संजात व हरिचक बाजार में हल्की बारिश होने के साथ ही सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. फिर भी स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी बेसुध रहते हैं. जलजमाव की समस्या से लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, साथ ही साइकिल व मोटरसाइकिल सवार राहगीरों को दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल होना पड़ रहा है. साथ ही स्कूली बच्चों को भी काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था करवाने की मांग जिला प्रशासन से किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >