मटिहानी में वाहन पर लदी 123 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है.

बेगूसराय. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा (वार्ड संख्या-15) में सघन छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गय. तथा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के क्रम में विभागीय टीम द्वारा एक संदिग्ध वाहन स्कोडा रैपिड को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान वाहन से कुल 10 बोरे एवं 3 बंद कार्टून बरामद किए गये, जिनमें कुल 123.680 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गयी. इस मामले में पवन कुमार, राहुल कुमार एवं रघुवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अधीक्षक मद्य निषेध सौरभ कुमार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

बरौनी में 20 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बरौनी प्रखंड के अनुसार गढ़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक धंधेबाज को देसी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राम ने बताया कि बुधवार की देर रात गश्ती के दौरान सूचना मिली की एक युवक देशी शराब का खरीद फरोख्त करने गढ़हरा थानाक्षेत्र में आ रहा है. गुप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक चकिया थानाक्षेत्र के अमरपुर वार्ड 11 निवासी उपेन्द्र राय का पुत्र श्याम कुमार को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर बेगूसराय जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >