Begusarai News: बेगूसराय जिले के नावकोठी में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेजा है. थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत वारंटी रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर निवासी रसिकलाल पासवान को नालसी वाद संख्या 1217 के तहत मारपीट करने के मामले एवं पहसारा पश्चिम निवासी संजय कुमार सिंह को नालसी वाद संख्या जीआर 5 के तहत जबरदस्ती वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है. इस गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, विपिन ओझा एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.
बेगूसराय के नावकोठी में दो वारंटी गिरफ्तार
बेगूसराय जिले के नावकोठी में पुलिस ने समकालीन अभियान चलाया. इस अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है. मामले की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है.

बेगूसराय के नावकोठी में दो वारंटी गिरफ्तार