इ-रिक्शा पलटने से ट्रेन पकड़ने आ रही वृद्ध महिला समेत दो की मौत, चार घायल

बखरी में तेज रफ्तार इ-रिक्शा के पलटने से एक महिला की मौत हो गई. हादसे के वक्त पति मिथिलेश चौधरी (65) और रिश्तेदार गंभीर राजनारायण झा गंभीर रूप से घायल हो गये.

बखरी. बखरी में तेज रफ्तार इ-रिक्शा के पलटने से एक महिला की मौत हो गई. हादसे के वक्त पति मिथिलेश चौधरी (65) और रिश्तेदार गंभीर राजनारायण झा गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के पटसा गांव निवासी मिथिलेश चौधरी के 63 वर्षीय पत्नी उषा चौधरी के रूप में की गयी है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरस के पास की है. इस बाबत रिश्तेदार उमेश झा ने बताया कि उषा चौधरी का मायके परिहारा में मां श्यामा देवी के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में आयी हुई थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह करीब चार बजे वापस पटसा लौट रही थी. जहां सलौना स्टेशन से जानकी एक्सप्रेस पकड़ कर वापस लौटने के लिए पति और रिश्तेदार के साथ इ-रिक्शा से जा रही थी. वहीं बगरस के पास बिल्ली ने रास्ता काट दिया. बिल्ली के रास्ता काटने से होने वाले अपशगुन की मान्यता को देखते हुए चालक ने इ-रिक्शा को दूसरी दिशा में मोड़ दिया, जिसके बाद गाड़ी पलट गयी. उमेश झा ने आगे बताया कि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उषा चौधरी को मृत घोषित कर दिया.जबकि पति और रिश्तेदार का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद आंशिक रूप से चोटिल इ-रिक्शा चालक सहित एक अन्य सवारी घटनास्थल से ही अपने घर चले गए.

बखरी-सोनिहार पथ पर सड़क हादसे में एक की गयी जान

वहीं दूसरी ओर बखरी-सोनिहार पथ के सोनिहार गांव समीप बखरी निवासी बद्री केसरी उर्फ बौकु केसरी की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई. जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ खगड़िया के महेशखुंट जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ अज्ञात वाहन के चकमा देने से उनके बाइक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >