बेगूसराय: टीवीएस फाइनेंस के सहायक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जहर खाने का आरोप

बेगूसराय के अशोक नगर में टीवीएस फाइनेंस के सहायक मैनेजर अभय कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद के चलते वे मानसिक तनाव में थे और उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Begusarai News: नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर पोखरिया मोहल्ले में शुक्रवार को टीवीएस फाइनेंस के सहायक मैनेजर 38 वर्षीय अभय कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक बेगूसराय के प्रख्यात बस ओनर स्वर्गीय इंद्रदेव प्रसाद सिंह के पुत्र थे. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों और शुभचिंतकों में कोहराम मच गया है.

जमीन विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थे अभय

घटना के संबंध में परिजनों का आरोप है कि अभय कुमार सिंह ने विषपान (जहर खाकर) कर आत्महत्या की है. मृतक की पत्नी रिद्धि कुमारी ने बताया कि गोतिया (पटिदारों) से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर उनके पति पिछले लंबे समय से अत्यधिक मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. इसी तनाव के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को जब अभय की तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें गंभीर हालत में तुरंत एक निजी क्लीनिक ले जाया गया. वहां स्थिति नियंत्रण में न आते देख उन्हें तत्काल सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया, जहां सघन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अभय टीवीएस फाइनेंस में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और बेहद मिलनसार व्यक्ति थे. वे अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं.

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं और जमीनी विवाद के आरोपों की गहराई से जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >