सिमरियाधाम गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

ठंड के बावजूद सिमरियाधाम में नये साल के अवसर पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

बीहट. ठंड के बावजूद सिमरियाधाम में नये साल के अवसर पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गुरुवार की अहले सुबह से ही लोगों ने गंगा में श्रद्धा व आस्था की डुबकी लगाई. स्नान करने के उपरांत लोगों ने गंगाघाट किनारे स्थित देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लोगों के जीवन की मंगल कामना की.विदित हो कि नये साल के अवसर पर सिमरियाधाम में हर वर्ष लोगों की भीड़ जुटती है क्योंकि यहां गंगा स्नान करने का अपना एक विशिष्ट महत्व माना जाता है. वहीं सर्वमंगला आश्रम सिमरियाधाम के अधिष्ठाता स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने आंग्ल नव वर्ष की मंगल कामना करते हुए कहा सिमरिया धाम का नाम आते ही श्रद्धालुओं के मन में श्रद्धा,भक्ति व आस्था का भाव जाग्रत हो उठता है.श्रद्धालुओं को गंगा को स्वच्छ करने का संकल्प दिलाते उन्होंने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रही है.गंगा है तो भारतीय जीवन और संस्कृति है. उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए गंगा को स्वच्छ रखना जरूरी है. इसलिए सर्वप्रथम गंगा स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा, राष्ट्रहित, धर्म, संस्कृति, संस्कार को ध्यान में रखकर हमें अतीत गौरव को प्राप्त करना है.गंगा को निर्मल एवं अविरल प्रवाह, राष्ट्र में एकता एवं अखंडता के प्रतीक शास्त्रीय द्वादश कुंभ स्थली की पुनः प्रतिष्ठा को अनवरत प्रचारित एवं प्रसारित करना ही वर्ष 2026 का संकल्प होगा. इस शुभ अवसर पर सर्वमंगला परिवार के सत्यानन्दजी महाराज द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को दैनंदिनी डायरी व कैलेंडर का वितरण किया गया.मौके पर सर्वमंगला के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी, मीडिया प्रभारी नीलमणि, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, डॉ विजय कुमार झा, सचिव सुधीर चौधरी, प्रो अवधेश कुमार झा, प्रो पी के झा प्रेम, सत्यानंद, प्रो विजय झा, राजेश्वरानंद, नवीन प्रसाद सिंह, निपेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, श्याम झा, सनातन, राम झा, लक्ष्मण झा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >