मोदी सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ संघर्ष होगा तेज : माले

भाकपा माले कार्यालय में पार्टी स्थापना दिवस व सर्वहारा के महान नेता लेनिन की जयंती मनायी गयी.

बेगूसराय. भाकपा माले कार्यालय में पार्टी स्थापना दिवस व सर्वहारा के महान नेता लेनिन की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर नवल किशोर ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिला सचिव दिवाकर प्रसाद सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लेनिन, पार्टी के संस्थापक कामरेड चारु मजुमदार व कामरेड विनोद मिश्रा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. दो मिनट का मौन रख दिवंगत नेताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित दी गयी. फासीवाद व साम्राज्यवाद विरोधी नारेबाजी की गयी. मौके पर समाजवाद, संविधान, लोकतंत्र की रक्षा करने का लोगों ने संकल्प व्यक्त किया. फिर जिला कमिटी की बैठक में कॉमरेड चन्द्रदेव वर्मा ने पार्टी के आह्वान पत्र का पाठ किया.

माले का स्थापना दिवस व सर्वहारा के महान नेता लेनिन की मनायी गयी जयंती

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव सह राज्य स्थाई समिति सदस्य दिवाकर प्रसाद ने कहा कि भोजपुर में रचित जनसंहार और बेगूसराय नगर निगम अंतर्गत अजीत महतो हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाए कम है. भाजपा जदयू के डबल इंजन की सरकार अपराध नियंत्रण में फेल है. भोजपुर में भाजपाई गुंडों ने कुशवाहा और यादव जाति के लोगों पर अन्धाधुन्ध फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या तथा चार लोगों को गंभीर जख्मी कर दिया. उन्होंने सभी पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है. बैठक में पार्टी को मजबूत करने, पार्टी का विस्तार करने, मई माह में पार्टी की निचली कमेटी से लेकर उपरी कमेटी तक का सम्मेलन करने, पार्टी ब्रांच, पार्टी सदस्यता, पत्रिका आदि पर जोर दिया गया बैठक में बैजू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गौरी पासवान, माटो पासवान, मुक्ति नारायण सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, इन्द्रदेव राम,अजय कुमार, सोनू फर्नाज आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >