Begusarai News : अवैध संबंध का आरोप लगाकर भतीजे ने चाचा को गोली मारकर किया जख्मी

Begusarai News : बहू से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बेगूसराय. बहू से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना लाखो थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव की है. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान वाजितपुर निवासी स्वर्गीय शिबू पासवान के पुत्र रामनंदन पासवान (40) के रूप में हुई है.

आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी सहित अन्य कार्रवाई चल रही है. इस संबंध में घायल युवक की पत्नी रुणा देवी ने बताया कि नुनुबाबू पासवान कहता है कि मेरे पति रामनंदन पासवान का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध है. मेरे पति ससुर लगते हैं, उनको खुद की पत्नी है तो क्यों किसी के साथ गलत काम करेंगे. मेरा घर अंदर है और उसका सड़क साइड से है, निकलने में भी परेशान करता था.

लाखो थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस

बुधवार दिन से ही वह हमारे पति को खोज रहा था. नुनुबाबू अपराधी किस्म का व्यक्ति है, ड्राइवरी करता है. जेल भी जा चुका है. रात में जब मेरे पति अपने घर में तो नुनुबाबू गाली-गलौज कर रहा था. मेरे पति ने रोका तो पेट में गोली मार दी. रुणा देवी ने बताया कि मुझको कोई बच्चा नहीं है, मैंने पति के भतीजा राजेश के बेटा गोलू को गोद लिया था. उसी समय से नुनु बाबू आरोप लगाते हुए विवाद करता था. मनबढू किस्म का युवक है, दबंगई दिखाता है, पहले भी हथियार के साथ पकड़ाया था. एसपी मनीष ने बताया कि रात में सूचना मिली कि रामनंदन पासवान को उसके भतीजे नुनु बाबू पासवान द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया गया है. सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गयी है. पता चला है कि घरेलू विवाद में झगड़ा झंझट हो रहा था. इसी दौरान भतीजा ने चाचा को गोली मारी है.

घायल चाचा को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी क्लीनिक में कराया गया भर्ती

एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अमीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली पेट में लगी. जिसे ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है. फिलहाल घायल का इलाज आइसीयू में चल रहा है. सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में लाखो थाना की पुलिस मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >