प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में किया झंडोत्तोलन, परेड का किया मुआयना

गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस बल द्वारा आयोजित परेड का मुआयना किया.

बेगूसराय.

गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस बल द्वारा आयोजित परेड का मुआयना किया. झंडोत्तोलन उपरांत जिलेवासियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्र 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले को लगभग दो हजार करोड़ रुपये का आर्थिक रूप से लाभ मिला था. उन्होंने कहा कि आरोग्य योजना अंतर्गत अब तक जिले में कुल 3,08,633 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया. इनमें से कुल 44,000 पात्र लाभार्थियों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गयी. जिला अंतर्गत छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 2.65 लाख से अधिक लाभुकों को प्रतिमाह पेंशन की राशि दी जा रही है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत कुछ 26 लाभकों एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 08 लाभुकों को एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गयी. संबल योजना के तहत 683 दिव्यांगजनों को बैट्री ट्राइसाइकिल एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करायी गयी है. अपने संबोधन के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य सुरक्षा आदि योजनाओं में मिलने वाले लाभ के बारे में डेटा प्रस्तुत किया. गणतंत्र दिवस के मौके पर कुल 23 विभागों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गयी. इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पंचायतीराज, द्वितीय खेल विभाग एवं तृतीय स्थान पर जीविका को सम्मानित करने का काम किया गया. दोपहर के वक्त जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित किया गया. जहां जिला प्रशासन की टीम विजयी हुई. वहीं शाम में दिनकर कला भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गणतंत्र दिवस के मौके पर डीआइजी, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष, मेयर पिंकी देवी, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, नगर विधायक कुंदन कुमार, जिला परिषद अध्य्क्ष सुरेंद्र पासवान, उपमेयर अनिता देवी, जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >