शालिग्रामी गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 27 को

प्रखंड क्षेत्र के शालिग्रामी उच्च विद्यालय के मैदान में शालिग्रामी गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट भव्य आयोजन होगा.

साहेबपुरकमाल. प्रखंड क्षेत्र के शालिग्रामी उच्च विद्यालय के मैदान में शालिग्रामी गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट भव्य आयोजन होगा. इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. देश के विभिन्न राज्यों की सुपर फुटबॉल टीम के टूर्नामेंट में भाग लेने की खबर से क्षेत्र के फुटबॉल खेल प्रेमियों- खिलाड़ियों में उत्साह व्याप्त है. पहली बार सुदूर क्षेत्र में इतना बड़ा खेल का आयोजन से दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. खेल को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने व्यापक तैयारी कर रखी है. मैदान की साफ-सफाई और दर्शकों को बैठने की व्यवस्था से लेकर बाहर से आने वाले खिलाड़ियों का मान और सम्मान का भी पूरा ख्याल रखा जायेगा.

देश भर की कुल आठ टीमें भाग लेंगी

टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अनुसार स्टूडेंट क्लब शालिग्रामी द्वारा आयोजित शालिग्रामी गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में देश भर के कुल आठ टीमें भाग लेंगी. जिसमें देश के सात और विदेश के एक टीम शामिल हैं. आयोजक ने बताया कि 27 अप्रैल को विराट खेल आयोजन का शुभारंभ होगा और तीन मई को संपन्न होगा. फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो भागों में बांटा गया है. पुल-ए में सीकेपी झाड़खंड, आसन सोल रेल बंगाल, एजी बिहार पटना और स्टूडेंट क्लब शालिग्रामी को रखा गया है, जबकि पूल बी में दिल्ली, लखनऊ, नेपाल और बक्सर टीम को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >