अंचल कार्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी अनशन जारी

संजात पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय में न होकर अन्यत्र भूमि पर निर्माण कार्य होने के विरुद्ध संजात गांव के ग्रामीणों द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को भी से अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे रहे.

भगवानपुर. संजात पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय में न होकर अन्यत्र भूमि पर निर्माण कार्य होने के विरुद्ध संजात गांव के ग्रामीणों द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को भी से अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे रहे. बैठे अनशनकारियों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण जबतक पंचायत मुख्यालय में नहीं होगा, तब तक हमलोग अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर डटे रहेंगे. इस दौरान थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बैठे अनशनकारियों से मिलकर अनशन तोड़वाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. मौके पर संजात मुखिया पूजा कुमारी, संजात गांव निवासी चरण शर्मा, देव बालक चौधरी, श्याम किशोर मिश्रा, किशनंदन चौरसिया, राजेश कुमार ईश्वर, संतोष चौरसिया, पंकज कुमार साह, श्रीराम रजक, नील मनी पिंटू सहित दर्जनों संजात गांव के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >