स्नान के दौरान नदी में डूबे दूसरे युवक का शव बरामद

सिमरिया गंगानदी में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दो युवक को डूबने के बाद गुरुवार को एसडीआरएफ टीम के जवानों ने अथक प्रयास के बाद दूसरे युवक मुफसिल थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी उमेश साह के 17 वर्षीय पुत्र धरवेंद्र कुमार का शव भी गंगा नदी से बरामद कर लिया है.

बीहट. सिमरिया गंगानदी में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दो युवक को डूबने के बाद गुरुवार को एसडीआरएफ टीम के जवानों ने अथक प्रयास के बाद दूसरे युवक मुफसिल थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी उमेश साह के 17 वर्षीय पुत्र धरवेंद्र कुमार का शव भी गंगा नदी से बरामद कर लिया है.चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर के टीम के द्वारा लगातार प्रयास के बाद सिमरिया गंगातट के समीप से ही घटना के दूसरे दिन गुरुवार को धर्मेंन्द्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों में मातम पसरा

विदित हो कि बुधवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आए तीन युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गए थे इसमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया जबकि दो युवक डूब गए थे. इसमें से एक युवक लाखो चक्की टोला निवासी कारी पासवान के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ गौरी का शव बुधवार को ही एसडीआरएफ व गोताखोर के सहयोग से गंगानदी से बरामद कर लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >