बलिया. विगत 17 नवम्बर को एनएच 31 स्थित ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कार्यालय से चोरी गयी चार मोबाइल के साथ एक आरोपी को पुलिस के द्वारा मंगलवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि फ्लीपकार्ड कंपनी में विगत 17 नवम्बर को चोरी की घटना हुई थी. जिसको लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 505/25 दर्ज कराई गयी थी. जिस मामले की छानबीन करते हुये पुलिस के द्वारा जिले के जीरोमाइल थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरौर गांव के वार्ड 3 में छापेमारी कर बबन पाठक के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके घर से चोरी की गयी दो मोबाइल एवं जिन्स पेन्ट व सर्ट बरामद की गयी. जिससे पूछताछ के बाद तिलरथ के सिन्दाहा वार्ड 8 से सुरेन्द्र तांती की पुत्री ममता कुमारी एवं पपरौर वार्ड 13 निवासी मो इस्लाम के पुत्र मो आफताब से एक-एक मोबाइल बरामद किया गया. दोनों के द्वारा आरोपी से कम दाम पर मोबाइल खरीदने की बात बताई गयी. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
