पांच करोड़ से अधिक की राशि का जल्द होगा टेंडर : डीडीसी

मंगलवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

बेगूसराय. मंगलवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बोर्ड की बैठक में जिला परिषद के कई सदस्यों ने अपने क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचइडी से जुड़े कई मुद्दों को सदन में उठाया, जिसे जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने शीघ्र संबंधित अधिकारियों को निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया. डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने बताया कि जिला परिषद में 15 वीं, षष्टम और पंचम मद में पांच करोड रुपये से अधिक की राशि बची हुई है. सभी बची शेष राशियों का एक सप्ताह के अंदर टेंडर सामान्य रूप से सभी 35 पार्षदों के बीच वितरण कर टेंडर के माध्यम से निकाल दिया जाएगा. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 की पुष्पा देवी ने छौड़ाही प्रखंड के भोजा एवं रामपुर कचहरी में पशुपालन अस्पताल के जीर्णोद्धार करने का सदन में मुद्दा उठाया.

जिला परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में उठाये गये जनसरोकार के मुद्दे

साथ ही जिप मे पूर्व की योजना सहुरी पंचायत के गौड़ीडीह में सामुदायिक शौचालय में समरसेबुल नहीं लगाया गया एवं पार मालपुर स्कूल के सामुदायिक शौचालय का टंकी का निर्माण नहीं कराया गया है लेकिन उसकी राशि पीछे के संवेदक द्वारा निकाल ली गयी है. जिसकी जांच कराने की मांग सदन में उठाई. मांग उठाने के बाद अधिकारियों ने शीघ्र इसे जांच कराने का आश्वासन दिया. इस बैठक में बखड़ी क्षेत्र संख्या 13 के जिप सदस्य अमित कुमार देव ने जिला परिषद की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर अपना इस्तीफा जिप के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान को सौंप कर सदन से बाहर निकल गये. बैठक में जिप के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, एसीओ अरुण कुमार यादव, जिला परिषद के वरीय लिपिक मनीष कुमार, सन्नी कुमार सिन्हा,सोहन लाल पवन कुमार, मोहन लाल महेश यादव ,चंद्रदेव प्रसाद, के अलावे जिप के सदस्यों में जिप क्षेत्र संख्या 32 की खुशबू देवी ,जिप 07 की पुष्पा देवी , 03 की वीणा देवी, 01की रूबी कुमारी 11 की किरण कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >