गला दबाकर किशोर की हत्या, चाचा के घर से लाश बरामद

विष्णुपुर पंचायत के मनेरपुर में एक किशोर की गला दबाकर हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

नावकोठी. विष्णुपुर पंचायत के मनेरपुर में एक किशोर की गला दबाकर हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना बुधवार की देर शाम की है. मृतक अवधेश पासवान का 14 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार है. मृतक के दादा तुरंतु पासवान ने बताया कि बुधवार की संध्या 4 बजे से वह घर से लापता था. हम लोग ढूंढ रहे थे. इसी बीच पता चला कि मेरे दूसरे पुत्र दिलीप पासवान के अर्धनिर्मित मकान में मेरा पोता सौरव कुमार की लाश है. इसकी सूचना नावकोठी थाने की पुलिस को दी. प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थाना अध्यक्ष अमरजीत तिवारी सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार ओझा, विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के पिता अवधेश पासवान ने हत्या का आरोप अपने छोटे भाई दिलीप कुमार पर लगाया है. उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व मामूली विवाद में दिलीप पासवान ने धमकी दी थी कि तुम्हारे बेटे को दुनिया से उठा देंगे. घटनास्थल पर अर्धनिर्मित मकान के पास से सफेद रंग के गमछा में उसका शव झूलता हुआ मिला. लोगों का कहना था कि शव जमीन के सहारे पड़ा हुआ था. बांस के बल्ले में लटका कर आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में गमछा का फंदा लगाया गया था. परिजन ने बताया कि इसकी हत्या गला दबाकर अन्यत्र करके सुनसान घर में रख दिया. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की माता लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक तीन भाई-बहनों में बड़ा लड़का था. दूसरा लड़का सूरज कुमार और पुत्री चंदा कुमारी मां से लिपटकर रो रही थी. पिता गांव में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है. मृतक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, देवपुरा में वर्ग छह में पढ़ता था. एसडीपीओ श्री तिवारी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. परिजन के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया जायेगा. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के जनप्रतिनिधि पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >