बेगूसराय के स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक विकास पर हुआ मंथन

मंसूरचक के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई. इसमें बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा की गई.

Begusarai News : मध्य विद्यालय छबिलापुर में एचएम सह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, मध्य विद्यालय दशरथपुर में एचएम अभय कुमार चौधरी, गोविंदपुर अनुसूचित मध्य विद्यालय में एचएम अंगद कुमार पंडित, मध्य विद्यालय हवासपुर पश्चिम में एचएम अबुल हसन एवं अजय अनंत, मध्य विद्यालय नैपुर में एचएम अवधेश कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय द्वारिकापुर पश्चिम में एचएम सुनील कुमार गुप्ता तथा मध्य विद्यालय आगापुर में एचएम धीरज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई. इस दौरान बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर विस्तार से चर्चा की गयी.

सर्वांगीण विकास के लिए सहयोगात्मक माहौल जरूरी

प्रधानाध्यापकों और वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका मानसिक रूप से स्वस्थ और भावनात्मक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है. अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों की भावनाओं को समझने, उनकी समस्याओं को सुनने और उन्हें सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की गयी.

बढ़ते दबाव के बीच बच्चों का बढ़ाएं आत्मविश्वास

संगोष्ठी में कहा गया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों पर पढ़ाई और अन्य गतिविधियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे समय में अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं, उन्हें प्रोत्साहित करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सहयोग दें. वक्ताओं ने कहा कि खुश, स्वस्थ और आत्मविश्वासी बच्चे ही बेहतर समाज की मजबूत आधारशिला बनते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज झा

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >