पंखे से फंदा लगाकर शिक्षक ने की आत्महत्या

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बलिया बाजार स्थित महावीर मंदिर से पूरब वार्ड 13 स्थित एक घर से सोमवार को पुलिस ने पंखा में फंदा लगाकर लटके एक शिक्षक का शव बरामद किया है.

बलिया. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बलिया बाजार स्थित महावीर मंदिर से पूरब वार्ड 13 स्थित एक घर से सोमवार को पुलिस ने पंखा में फंदा लगाकर लटके एक शिक्षक का शव बरामद किया है. पुलिस के द्वारा गहन छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही घटना की सूचना पुलिस के द्वारा मृतक के परिजन को भी दी गयी. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार निवासी नंदन चौधरी के करीब 42 वर्षीय पुत्र प्रदीप चौधरी के रूप में करायी गयी है. मृतक के संबंध में बताया गया कि वे बलिया प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय ताजपुर में विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. मकान मालिक सारिक मतीन ने बताया कि पूर्व से किराये पर रह रहे एक शिक्षक के अनुरोध पर दस दिन पूर्व ही मृतक को किराये पर कमरा दिया था. जहां से प्रतिदिन अपने समयानुसार विद्यालय जाते थे. घटनास्थल के बगल में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि उक्त शिक्षक आज विद्यालय नहीं गये थे. विद्यालय नहीं पहुंचने और फोन रिसीव नहीं करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा उनके नजदीकी शिक्षक को देखने के लिए भेजा. कमड़ा बंद रहने पर उक्त शिक्षक द्वारा गेट में धक्का दिया गया. कोई जबाव नहीं मिलने पर आशंका होने पर जोर-जोर से धक्का मारने लगे. तब जाकर गेट खुला तो शिक्षक का मृत शरीर पंखा में फंदा से लटके हुआ पाया गया. जिसकी सूचना उन्होंने प्रधानाध्यापक को दिया. तब उन्होंने इसकी जानकारी अन्य शिक्षकों को दी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे शिक्षकों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गहन छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. शिक्षक द्वारा फांसी लगाकर जीवन लीला खतम कर लेना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >