सीबीएसइ 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही झूम उठे छात्र-छात्राएं

सीबीएसइ बारहवीं का रिजल्ट बुधवार को प्रकाशित हो गया. सुबह से ही छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रही थे. सभी परीक्षार्थी सुबह मंदिर में पूजा अर्चना कर बेहतर रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे.

बेगूसराय. सीबीएसइ बारहवीं का रिजल्ट बुधवार को प्रकाशित हो गया. सुबह से ही छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रही थे. सभी परीक्षार्थी सुबह मंदिर में पूजा अर्चना कर बेहतर रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. साइबर कैफे और अपने मोबाइल पर छात्र-छात्राएं अपने परीक्षाफल जानने को उत्सुक दिखे. हालांकि इस वर्ष सीबीएसइ का बेहतर रिजल्ट रहा है. इस वजह से परीक्षार्थी और अभिभावक भी काफी खुश हैं. जिले के विकास विद्यालय, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न सीबीएसइ विद्यालय का रिजल्ट बेहतर रहा. रिजल्ट ससमय आ जाने की वजह से छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई सत्र के अनुसार अपना नामांकन करवा सकते हैं. बखरी प्रतिनिधि के अनुसार बखरी परिहारा के छात्र अनमोल कुमार ने सीबीएससी इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में 500 में से 473 अंक लाकर परचम लहराया है.अनमोल परिहारा निवासी कुमार माधवेंद्र और कुमारी पुष्पांजलि का पुत्र है.जो संस्कृति पब्लिक स्कूल मंझौल में पढ़ाई कर परीक्षा में शामिल हुआ है.उसने अंग्रेजी में 94,बिजनेस स्टडीज में 92,एकाउंटेंसी में 99,अर्थशास्त्र में 95 और गणित की परीक्षा में 93 अंक सहित कुल 473 अंक लाए हैं.इस तरह उसने 94•6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं.बतातें चलें कि छात्र अनमोल परिहारा की पंसस पिंकी देवी और भाजपा नेता केशव मिश्रा के सगे भाई के पुत्र हैं.जो शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं.अनमोल के इस उपलब्धि पर लोगों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >