11वें बरौनी टाउन कबड्डी टूर्नामेंट की तैयारी शुरू, 16 जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा

Begusarai News : बरौनी में 11वां राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित होगा। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार और सुविधाओं की घोषणा की है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Begusarai News : बरौनी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 11वें बरौनी टाउन कबड्डी टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो गई है. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर क्लब के अध्यक्ष बाबू साहेब मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में समाजसेवी फूल कुमार चौधरी, डॉ. अजीत कुमार, अविनाश मिश्र उर्फ सुगा जी, ललन सिंह, ध्रुव कुमार, संजय कुमार उर्फ जकप, मुकेश कुंवर, अमोल मिश्र और उत्तम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का अध्यक्ष फूल कुमार चौधरी और सचिव डॉ. अजीत कुमार को बनाया गया.

राधा कृष्ण चमरिया प्लस टू विद्यालय के मैदान में होगा आयोजन

क्लब के कोच दीपक कुमार ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से राधा कृष्ण चमरिया प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान, बरौनी में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है. इस वर्ष भी राज्यस्तरीय ओपन पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में बिहार के 16 जिलों और विभिन्न क्लबों की टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे. इसका आयोजन बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की देखरेख में नेशनल स्पोर्ट्स क्लब, बरौनी की आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा.

Also Read : नवादा के संत दशरथ नगर में बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई

विजेता टीम को 10 हजार रुपये के साथ मिलेगी ट्रॉफी

आयोजन समिति के अध्यक्ष फूल कुमार चौधरी और सचिव डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी. टूर्नामेंट की विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. वहीं उपविजेता टीम को 8 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी दी जाएगी. इसके अलावा प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर को भी पुरस्कृत किया जाएगा.

खेल के प्रति जागरूकता और नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश

आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है. साथ ही बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना भी आयोजन का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

Also Read : नवादा की खबर प्रकाशित होने के चार दिन बाद भी बंद है नल-जल योजना, ग्रामीणों में आक्रोश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >