बरौनी की विभिन्न पंचायतों के महादलित टोलाें में विशेष विकास शिविर का आयोजन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को बरौनी प्रखंड के बथौली,बभनगामा,केशावे,महना मैदा बभनगामा,नींगा और सिमरिया-एक के दलित-महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

बीहट. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को बरौनी प्रखंड के बथौली,बभनगामा,केशावे,महना मैदा बभनगामा,नींगा और सिमरिया-एक के दलित-महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना,औपचारिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,कुशल युवा प्रोग्राम,कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना,ई ग्राम कार्ड,आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड,हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना,वास भूमि,बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,बुनियाद केंद्र,हर घर नल जल योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नली,मनरेगा जॉब कार्ड,प्रधानमंत्री जनधन,विद्युत कनेक्शन,जीविका समूह,ग्रामीण कार्य विभाग,स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य ग्रामीण योजनाओं (कुल 22 योजनाओं) के संदर्भ में नियमानुसार पात्र लाभुकों से जानकारी लेकर आवेदन लिये गये.

महिलाओं को योजनाओं की मिली जानकारी

उक्त अवसर पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि विशेष विकास शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य संचालित योजनाओं के संबंध में महादलित टोलो से संबंधित व्यक्तियों को जागरूक करने के साथ साथ नियम के अनुसार उन्हें लाभान्वित करना है.उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे ऐसे शिविरों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रहे.उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति,जनजाति टोलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में विकास मित्रों की अहम भूमिका है. अतः विकास मित्र भ्रमणशील रहते हुए योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी आम लोगों को देना सुनिश्चित करें.बीडीओ ने कहा कि समय से गुणवत्तापूर्ण और पूरे सम्मान के साथ आम लोगों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हो सके यह हमारी पहली प्राथमिकता है.कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ प्रीति कुमारी,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह शिक्षा प्रभारी पदाधिकारी पंकज कुमार,कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह,आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >