बखरी में श्रीकृष्ण गौशाला की बैठक, आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए 2,500 रुपये वार्षिक सदस्यता तय

बखरी श्रीकृष्ण गौशाला की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. अब ₹2500 की वार्षिक सदस्यता राशि तय की गई है, जिससे गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी. गुरु पूर्णिमा महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी में श्रीकृष्ण गौशाला बखरी को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) सह गौशाला के पदेन अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में गौशाला के विकास और वित्तीय सुदृढ़ीकरण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए.

सदस्यता शुल्क और आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर फैसला

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौशाला की सदस्यता के लिए अब न्यूनतम 2,500 रुपये वार्षिक सहयोग राशि निर्धारित की जाएगी. सदस्य इसे अपनी सुविधा अनुसार मासिक, पाक्षिक या एकमुश्त जमा कर सकेंगे. व्यापारियों द्वारा दी जाने वाली पूर्ववत 'लाग व्यवस्था' जारी रहेगी. इसके अलावा, गौशाला के सचिव कैलाश शर्मा ने पिछले तीन महीनों के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया.

29 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

बैठक में आगामी 29 जुलाई को गौशाला परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस महोत्सव के बाद गौशाला की मजबूती के लिए बाजार क्षेत्र में व्यापक सहयोग राशि संग्रह अभियान चलाया जाएगा. साथ ही, गौशाला परिसर में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण पर भी चर्चा हुई.

इस अवसर पर उपाध्यक्ष केदार केसरी, मनोरंजन वर्मा, सुशील अग्रवाल, मनोज चौधरी, राजेश अग्रवाल, अरुण केसरी, संगीता राय, अरविंद सिंह और प्रवीण साह सहित प्रबंधन समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >