18 अगस्त को जिले की चिन्हित पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, शिकायतों का होगा त्वरित निष्पादन

Begusarai News : बेगूसराय में 18 अगस्त को द्वितीय चरण का सहयोग शिविर आयोजित होगा। डीएम ने सभी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की. अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में जरूर आएं.

Begusarai News : बेगूसराय बिहार सरकार के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के उद्देश्य से बेगूसराय जिले की विभिन्न चिन्हित ग्राम पंचायतों में मंगलवार, 18 अगस्त को द्वितीय चरण के ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि सहयोग शिविर के प्रथम चरण में जिले की सभी 217 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर आमजनों से प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निष्पादन की कार्रवाई की गई थी. सरकार के नवीनतम दिशा-निर्देश के तहत अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को चक्रानुक्रम में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

इन पंचायतों में आयोजित होंगे सहयोग शिविर

18 अगस्त को साहेबपुर कमाल प्रखंड के चौकी एवं विशनपुर आहोक, डंडारी प्रखंड के कटरमाला दक्षिणी, चेरिया बरियारपुर के गोपालपुर, खोदावंदपुर के दौलतपुर, छौड़ाही के मालपुर, बखरी के घाघड़ा, गढ़पुरा के मालीपुर, नावकोठी के पहसारा पश्चिम, मटिहानी के रामदीरी-3 एवं रामदीरी-4 में शिविर लगाया जाएगा. इसके अलावा बेगूसराय प्रखंड के खम्हार एवं बनद्वार, बरौनी के अमरपुर, वीरपुर के डीहपर, शाम्हो के सलहा सैदपुर बरारी-2, तेघड़ा के रातगांव, बछवाड़ा के फतेहपुर एवं गोविंदपुर-3, भगवानपुर के बनवारीपुर, मंसूरचक के गोविंदपुर-1 तथा बलिया के बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत में भी सहयोग शिविर आयोजित होगा.

Also Read : हिसुआ में 36 भूमिहीन परिवारों को मिला आवासीय पर्चा, अब अपने घर का सपना होगा साकार

वरीय अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रत्येक शिविर के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को शिविर अध्यक्ष एवं नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. शिकायतों के अनुश्रवण और त्वरित निष्पादन के लिए उप विकास आयुक्त के वरीय प्रभार में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, डीआरडीए में जिला स्तरीय नियंत्रण कोषांग भी कार्यरत है. शिविर स्थलों पर आमजनों के बैठने, पेयजल, आवेदन पंजीकरण के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और आवश्यक कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

निर्धारित समय-सीमा के भीतर होगा आवेदनों का निष्पादन

जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही संबंधित विभागीय पोर्टल पर आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, जिससे उनकी प्रगति की प्रभावी निगरानी और अनुश्रवण किया जा सके.

राजस्व से लेकर विकास योजनाओं तक की शिकायतों का होगा समाधान

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचें. शिविर में राजस्व, दाखिल-खारिज, विकास योजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए आवेदन दिया जा सकेगा. जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से सहयोग शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

Also Read : नवादा के संत दशरथ नगर में बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >