विकास मिश्रा की रिपोर्ट की रिपोर्ट
Begusarai School Closed : जिले में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी और दोपहर के समय चल रही लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है.
हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मीजनित बीमारियों की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत विशेष आदेश जारी किया है.
सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 8वीं तक पठन-पाठन स्थगित
जारी आदेश के अनुसार बेगूसराय जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक के प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.
इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद पठन-पाठन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर रोक रहेगी.
आदेश की अवधि 27 जून तक प्रभावी
यह आदेश 22 जून 2026 से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा. सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और समय-सारणी में आवश्यक बदलाव सुनिश्चित करें.
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए प्रेरित करें तथा लू और गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं.
प्रशासन ने कहा है कि बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: रोहतास के आरा लाइन नहर में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम
गोपालगंज के कटेया इनरवा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
यह भी पढ़ें: बक्सर में शराबबंदी तार-तार: रात होते ही ‘जवहीं दियर’ और ‘बलुआ घाट’ पर चलता है माफिया का सिक्का
