बाढ़ की तैयारी को लेकर बेगूसराय में बैठक, नाव परिचालन और तटबंध मरम्मत की हुई समीक्षा

Begusarai News : मटिहानी में सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की. नाव और सामुदायिक रसोई पर विशेष चर्चा की गई.

Begusarai News : मटिहानी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में बाढ़ की तैयारियों को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने की. इस दौरान बाढ़ से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई.

फ्लड फाइटिंग और तटबंध मरम्मत पर जोर

सदर एसडीओ ने फ्लड फाइटिंग की व्यवस्था, तटबंध की मरम्मत, नावों के परिचालन, सामुदायिक रसोई स्थलों, सोलर लाइट की मरम्मत और नावों के निबंधन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.

नाव परिचालन की राशि नहीं मिलने का उठा मुद्दा

बैठक के दौरान गोरगामा पंचायत के मुखिया महेंद्र यादव और सिहमा पंचायत के मुखिया बमबम कुमार सिंह ने पिछले साल बाढ़ के दौरान नाव परिचालन की बकाया राशि का मुद्दा उठाया. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाढ़ के समय नावों का परिचालन कराया गया था, लेकिन अब तक संबंधित राशि का भुगतान नहीं किया गया है.

सामुदायिक रसोई की राशि भुगतान में भी देरी

अन्य जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक रसोई के भुगतान का मामला भी उठाया. उन्होंने सामुदायिक रसोई के ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल बाढ़ के दौरान सामुदायिक रसोई का संचालन किया गया था, लेकिन अब तक उसकी राशि का भुगतान नहीं हुआ है. इस पर सदर एसडीओ ने सामुदायिक रसोई के ठेकेदार को अविलंब राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राशि का भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.

पशु आकलन की जानकारी नहीं देने पर जताई नाराजगी

सदर एसडीओ ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी निखिल कुमार से बाढ़ की तैयारियों और पशुओं के आकलन के संबंध में जानकारी मांगी. इस पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. इस पर एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए पशु चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.

Also Read : औरंगाबाद के मदार नदी में स्नान के दौरान तेज धार में बहा 13 वर्षीय किशोर, मौत

बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी संतोष कुमार झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीतू निहारिका, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गौतम कुमार, बिजली विभाग की एसडीओ सुरभि कुमारी, अंचल नाजिर रंजीत कुमार, रामदीरी दो के मुखिया अभय कुमार, रामदीरी चार के मुखिया जयंत कुमार सिंह, सिहमा मुखिया बमबम कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य कुंदन कुमार, चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Also Read : औरंगाबाद में एनएच-19 पर ट्रक की चपेट में आने से मजदूर घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे से किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >