Begusarai News: शशिकांत प्रसाद वर्मा: बेगूसराय जिले के गढ़पुरा–हसनपुर मुख्य पथ पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना घटी. मालीपुर स्थित तारा पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों ने क्या बताया
घटना स्थल पर मौजूद रहें ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपति को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के बाद ट्रक की रफ्तार और टक्कर की भयावहता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराज हुए. ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के लगभग एक घंटे बाद गढ़पुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जाम के कारण गढ़पुरा–हसनपुर मुख्य पथ पर घंटों आवागमन पूरी तरह ठप रहा.
प्रशासनिक कार्रवाई
स्थिति को बिगड़ते देख गढ़पुरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष किशन कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा मानकों को कड़ा करने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले इन हादसों को रोका जा सके.
