बखरी. बखरी प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के अकहा गांव के बेलटोल निवासी मनोज सदा के लगभग तीन वर्षीय पुत्र शंकर कुमार सदा की चंद्रभागा नदी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार,बच्चा खेलते-खेलते नदी के पास चला गया और अचानक गहरे पानी में डूब गया. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद उसका शव चंद्रभागा नदी में ही मिला. घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना के एसआई छोटन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया.वहीं,सूचना मिलते ही बखरी आरओ सचिन कुमार और सीआई मो मुस्तफा ने घटनास्थल पहुंच कर पीड़ित परिजनों से जानकारी प्राप्त किए. घटनास्थल पर प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, सरपंच हीरालाल साहु, लोजपा आर जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान,प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, पंचायत अध्यक्ष मुन्ना कुमार, श्रवण पासवान, वार्ड सदस्य शत्रुघ्न सदा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.
चंद्रभागा नदी में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में मातम
बखरी प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के अकहा गांव के बेलटोल निवासी मनोज सदा के लगभग तीन वर्षीय पुत्र शंकर कुमार सदा की चंद्रभागा नदी में डूबने से मौत हो गई.
