Teghra Congress President : बेगूसराय जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने संगठन विस्तार के तहत तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार श्रवण की नियुक्ति की है. नियुक्ति के बाद तेघड़ा कांग्रेस भवन में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
Begusarai News : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
संगठन को मिलेगा नया नेतृत्
कांग्रेस नेता रौशन कुमार ने कहा कि राजेश कुमार के नेतृत्व में तेघड़ा प्रखंड में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे.
बूथ स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है तथा आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा.
