उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी

लगभग एक सप्ताह में जिले का तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो जाने से अचानक बढ़ी उमस भरी भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं.

बेगूसराय. लगभग एक सप्ताह में जिले का तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो जाने से अचानक बढ़ी उमस भरी भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं.मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गयी.मंगलवार को भी दिन निकलते ही धूप का असर दिखने लगा. दोपहर तक भीषण गर्मी और 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरम हवा चली.कड़क धूप व उमस ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया. सुबह सात बजे से 10 बजे तक तापमान 28 से 34 के बीच, पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाती है. वहीं रात का तापमान 30 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहती है.न्यूनतम तापमान में कोई खास कमी नहीं होने के कारण रात भी काफी गर्मी में गुजर रही है.दिन को चिलचिलाती धूप होने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा. बढ़ते गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर के बाजारों में रौनक गायब होने लगी है. वहीं रसदार फलों की बिक्री में तेजी देखी जा रही हैं. जूस के दुकानों भीड़ बढ़ने लगी है. गर्मी के कारण लोग सिर व चेहरे पर कपड़ा ढक कर निकल रहें हैं. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक एक सप्ताह तक फिलहाल गरमी से राहत मिलना संभव हो नही है. लोग इस बात से चिंतित हैं कि अप्रैल माह में ही जब इतना अधिक तापमान और गर्मी है तो मई-जून में तापमान की हालत क्या होगी. हर वर्ष गर्मी के मौसम में लू चलती है.अक्सर लोगों को लू और तापघात का शिकार हो जाने का खतरा बढ़ जाता है.जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

लू से बचाव के उपाय

लू व तापघात से प्रायः कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाओ, श्रमिक आदि शीघ्र प्रभावित हो सकते है इन्हे प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक गर्मी से बचाने हेतु छायादार ठंडे स्थान पर रखने का प्रयास करें.

तेज धूप मे निकलना आवश्यक हो तो ताजा भोजन करके उचित मात्रा मे ठंडे जल का सेवन करके बाहर निकलें.

थोडे अन्तराल के पश्चात ठंडे पानी,शीतल पेय, छाछ , ताजा फलो का रस का सेवन करते रहे.

तेज धुप मे बाहर निकलने पर छाते का उपयोग करे अथवा पतले कपडे से सिर व बदन को ढक कर रखे.

आकाल राहत कार्यो पर अथवा श्रमिको के कार्यस्थल पर छाया का पूर्ण प्रबन्ध रखा जाये ताकि श्रमिक थोडी देर मे छायादार स्थानो पर विश्राम कर सकें.

लू लगने के संकेत पर तत्काल करें ये प्राथमिक उपाय

लू व ताप घात से प्रभावित रोगी को तुरन्त छायादार ठंडे स्थानो पर लिटा दे.

रोगी की त्वचा को गीले कपडे से स्पंज करते रहे तथा रोगी के कपडो को ढीला कर दे.

रोगी होश मे हो तो उसे ठन्डा पेय पदार्थ दें

रोगी को तत्काल नजदीक के चिकित्सा सस्थान मे उपचार हेतु लेकर अवश्य जायें

: मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों का तापमान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >