शिक्षा व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सम्मानित

थाना क्षेत्र के बभनगामा उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बरौनी प्रखंड की उप प्रमुख रूपम देवी के सौजन्य से खेल व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया.

वीरपर. थाना क्षेत्र के बभनगामा उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बरौनी प्रखंड की उप प्रमुख रूपम देवी के सौजन्य से खेल व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया.जिसकी अध्य्क्षता विद्यालय के एचएम किशोर कुमार ने की.जबकि संचालन राम रंजन सिंह ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि उप प्रमुख रूपम कुमारी,जन सुराज के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, वीआइपी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी, प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश कुमार व उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक सचिदानंद झा ने संयुक्त रूप से खेल के क्षेत्र में मुस्कान प्रीतम, मैट्रिक परीक्षा में सर्वाधिक अधिक अर्जित करने वाली छात्रा आरती कुमारी,सोनम प्रिया,मुस्कान कुमारी,छात्र आयुष कुमार व राजीव कुमार को मेडल,कॉपी कलम प्रदान कर सम्मानित किया.

अतिथियों को भी अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

वहीं उपस्थित अतिथियों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में कूट कूट कर प्रतिभा भरी हुई है.जिसके बदौलत उन्होंने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने से अन्य बच्चों को आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >