अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष शिविर का आयोजन

मटिहानी पंचायत दो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास में बिहार सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.

मटिहानी. मटिहानी पंचायत दो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास में बिहार सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को विभिन्न समस्याओं का आवेदन लिया जा रहा है. जिसमें विभाग के द्वारा विभिन्न समस्याओं पर पहल किया जाएगा. इस शिविर में मटिहानी दो के पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि शिविर में न पंखा की व्यवस्था एवं न पीने के लिए पानी, चाय ,नाश्ता की व्यवस्था कर्मियों के लिए नहीं किया गया है. भीषण गर्मी में भी विद्यालय के बरानदा पर ही शिविर चलाया गया. इस शिविर के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद ने कहा कि बुधवार को मटिहानी प्रखंड के सात जगह पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न शिविर में कर्मियों के लिए पीने के लिए पानी, चाय ,नाश्ता की व्यवस्था की गई है. जहां सरकारी विद्यालय है वहां टेंस समियाना की व्यवस्था नहीं की गई है. जहां पर सरकारी विद्यालय नहीं है वहां टेंट समियाना का भी प्रबंध करके शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर पंचायत सचिव रामसुदिष्ट सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय राय ,पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, सोनेलाल साह, जगदीश पासवान, विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार गुप्ता,आवास सहायक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >