युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, उग्र लोगों ने पुलिस को खदेड़ा

नगर थाना क्षेत्र के सुक्कन टोला विष्णुपुर निवासी शत्रुघ्न महतो उर्फ लाटो महतो के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार की अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.

बेगूसराय. जिले में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है. नतीजा है कि लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. इसी कड़ी में नगर थाना क्षेत्र के सुक्कन टोला विष्णुपुर निवासी शत्रुघ्न महतो उर्फ लाटो महतो के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार की अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नगर थाने की पुलिस को भी खदेड़ दिया. मृतक की बहन ने बताया कि सुबह में करीब 6:00 कुछ लोग प्रवीण को बुला कर ले गया था. वहां शराब पिलाकर पीट-पीट कर मार डाला. वहां से दोपहर में सूचना दिया गया कि प्रवीण की हालत खराब है, उसे ले जाओ. हमलोगों के पास पहुंचे तो उसकी हालत खराब थी.

नगर थाना क्षेत्र की घटना, 47-56 गिरोह पर हत्या करने का आरोप

प्रवीण ने 4-5 लोगों का नाम बताते हुए पीटने की बात कही. वहां से उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दिया, लेकिन एक्शन नहीं लेने के बाद मौत से आक्रोशित लोगों ने रात में सुक्कन टोला के समीप सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक लोगों ने सूचना देने वाले को पकड़ लिया था. नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर ले जाने का प्रयास किया, तो भीड़ ने उसे पुलिस गाड़ी से खींचने का प्रयास किया. प्रतिकार करने पर लोगों की भीड़ पुलिस गाड़ी की ओर दौड़ पड़ी तथा एक पुलिस पदाधिकारी का रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पुलिस गाड़ी लेकर भाग रही है. इसके बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश है. मृतक के पड़ोसी चाचा अजय महतो ने बताया कि सूचना मिली कि मनोकामना मंदिर के समीप प्रवीण की हत्या करके फेंक दिया गया है. हम मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन लेकर आ रही थी, इसी दौरान उसकी मौत हो गई. मरने से पहले उसने बहन को बताया कि लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से मारा गया है. हम वार्ड सदस्य के पास गए तो वार्ड सदस्य ने कहा कि मारने वाले दबंग लोग हैं. हम लोग अपने स्तर से थाना पुलिस को सूचना देंगे तो हम पर भी हमला हो सकता है. इसके उसके बाद सभी लोगों ने मिलकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया. गोपाल, चंदन, रंजन, गोलू और नीरज आदि ने मिलकर पीट-पीट कर हत्या कर दी है. वह लोग रात में बाउंड्री करने के लिए एक दिन पहले भी बुलाया था, प्रवीण नहीं गया, तो फिर आज एक लड़का बुलाकर ले गया. सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि विष्णुपुर सुक्कन टोला निवासी प्रवीण कुमार की हत्या उनके मोहल्ले के लोगों द्वारा ही पीट-पीट कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में करण कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. मृतक की मां और पिता दिल्ली में रहते हैं, उनके आने के बाद आवेदन दिया जाएगा. आवेदन के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी. देखने से स्पष्ट लग रहा है कि पीट-पीटकर हत्या की गई है अभी स्पष्ट कुछ नहीं बता सकेंगे. पुलिस टीम पर हमले जैसी कोई बात नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >